{"_id":"5e4024138ebc3ee5a168642d","slug":"rahul-of-himachal-won-the-title-of-best-boxer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के राहुल ने जीता बेस्ट बॉक्सर का खिताब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल के राहुल ने जीता बेस्ट बॉक्सर का खिताब
Sun, 09 Feb 2020 08:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में रविवार को पुरुष वर्ग की नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया। इसमें हिमाचल की टीम विजेता रही। पंजाब प्रथम रनरअप बना। चैंपियनशिप में रामपुर के राहुल निल्टु ने बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता। इस स्पर्धा में भाग लेने आए पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री सुरश भारद्वाज ने फाइनल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलना युवाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
फिट इंडिया के माध्यम से इसके लिए बढ़ावा भी दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होने की सलाह दी। सुरेश भारद्वाज ने एसोसिएशन को 51 हजार रुपये दिए। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी, सचिव सुरेंद्र शांडिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में मेजबान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर के बॉक्सर ने भाग लिया।
विज्ञापन