फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   questions will be asked only from NCERT books in himachal school board exams

बोर्ड परीक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पूछे जाएंगे प्रश्न

Tue, 22 Jan 2019 12:56 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 22 Jan 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
questions will be asked only from NCERT books  in  himachal school board exams

स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों में सीबीएसई की तर्ज पर सभी प्रश्न एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही लिए जाएंगे। साथ ही पांचवीं और आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण के लिए भी बोर्ड अध्यापकों को मेहनताना देगा।

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. एसके सोनी की अध्यक्षता में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें संगठन ने 27 मांगों का मांगपत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसमें वार्षिक परीक्षाओं के संचालन और इसमें अध्यापकों को आने वाली समस्याओं से संबंधित मांगें शामिल रहीं। इसमें संगठन की करीब 19 मांगों को बोर्ड प्रबंधन ने तत्काल माना, जबकि शेष मांगों को बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक और सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लघु उत्तर के स्थान पर मल्टीपल च्वाइस प्रश्न

questions will be asked only from NCERT books  in  himachal school board exams

संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने वार्षिक परीक्षाओं में लघु उत्तर के स्थान पर मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछने, अंग्रेजी और हिंदी विषय की परीक्षाओं में व्याकरण के अंक बढ़ाने, प्रश्नपत्र संग्रह और उत्तर पुस्तिका जमा करवाने को वाहन किराए पर लेने की सुविधा और यात्रा एवं दैनिक भत्ता देने, परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरा को बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़ने, बोर्ड ड्यूटी की अधिसूचना समय पर जारी करने, बोर्ड परीक्षाओं में नियुक्त निरीक्षकों को नियमानुसार यात्रा भत्ता देने, सभी विषयों के विशेषज्ञ नियुक्त करने और सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने की मांग पर सहमति बोर्ड अध्यक्ष ने जताई है।

संघ के राज्य प्रेस सचिव संजय चौधरी ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष ने संघ की अन्य मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बैठक में शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू, संघ के महासचिव नरेश महाजन, वित्त सचिव मुकेश शर्मा, मुख्य प्रवक्ता कैलाश ठाकुर, प्रतिवेदना कमेटी के सध्यक्ष सुनील कुमार, प्रेस सचिव राजेश गौतम, सदस्य हेमलाल, जिला अध्यक्ष कांगड़ा नरेश धीमान, मंडी से अश्वनी गुलेरिया, चंबा से हरी प्रसाद, हमीरपुर से संजीव ठाकुर, सोलन से नरोत्तम वर्मा, शिमला से महावीर कैंथला, बिलासपुर से राकेश संधू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed