{"_id":"5acb47314f1c1b5c6b8b48de","slug":"questions-raised-on-privacy-of-hpbose-paper-evaluation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेपर मूल्यांकन की गोपनीयता पर उठे सवाल, ये है कारण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पेपर मूल्यांकन की गोपनीयता पर उठे सवाल, ये है कारण
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के पेपर मूल्यांकन की गोपनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, बोर्ड पेपर मूल्यांकन के लिए हर स्तर पर सिक्योरिटी अपना रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को खुश करने के लिए पेपर मूल्यांकन केंद्र को ही कार्यक्रम का वैन्यू बना दिया।
विज्ञापन
इसके चलते गोपनीय तरीके से चैक होने वाले पेपर मूल्यांकन केंद्र में करीब पांच सौ लोग एक साथ एंट्री कर गए। कायदे से पेपर मूल्यांकन केंद्र के गेट को भी कोई बाहरी आदमी बिना परमिशन के पार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला में पेपर मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के पेपर चैक हो रहे हैं। इसी बीच सरकार के 100 दिन की उपलब्धि के तहत लैपटॉप और पुस्तक वितरण कार्यक्रम का वैन्यू भी छात्र स्कूल धर्मशाला रख दिया गया।
विज्ञापन
गोपनीयता नहीं होने दी भंग
सोमवार को स्कूल के ओल्ड हाल में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर का लैपटॉप और पुस्तक वितरण कार्यक्रम चला। इसमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक ओर गीत-संगीत चलता रहा। साथ के कमरे में वार्षिक परीक्षाओं के पेपर चैक हुए।
इससे पेपर चैक करने वाले अध्यापकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि पेपर मूल्यांकन के लिए पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। हाल के अंदर ही पेपर चैक किए जा रहे हैं। प्रत्येक अध्यापक को 30 पेपर प्रति दिन चैक करने को दिए जाते हैं।
रावमापा (छात्र) धर्मशाला स्कूल में सोमवार को लैपटॉप और पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले कार्यक्रम खुले मैदान में आयोजित किया जाना था, लेकिन बारिश के कारण इसे हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पेपर चेकिंग की गोपनीयता भंग न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। - केके शर्मा, कार्यकारी उप निदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा