{"_id":"5bfe420cbdec2241a64474ef","slug":"question-bank-will-be-prepared-for-himachal-govt-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बनेगा अब प्रश्न बैंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बनेगा अब प्रश्न बैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार ने क्वेश्चन बैंक बनाने का फैसला लिया है। क्वेश्चन बैंक की मदद से स्कूली विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में क्वेश्चन बैंक मुहैया करवाया जाएगा। सरकार का तर्क है कि इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों को सवालों को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा के दौरान इससे मदद भी मिलेगी। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पहली से पांचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी का सिलेबस शुरू होने जा रहा है। अभी एससीईआरटी से तैयार सिलेबस पांचवीं तक पढ़ाया जा रहा है। नए साल से पहली से बारहवीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसको देखते हुए सरकार ने विशेषज्ञों की मदद से क्वेश्चन बैंक बनवाने का फैसला लिया है। हर माह स्कूलों में पढ़ाए गए सिलेबस के आधार पर सवाल भेजे जाएंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक इस नई व्यवस्था के तहत एक नंबर से लेकर बीस नंबर तक के सवाल विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों को पढ़ने और समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निजी शिक्षण संस्थान भी इसी तरीके से पढ़ाई करवाते हैं। क्वेश्चन बैंक की मदद से छोटी-छोटी चीजें विद्यार्थियों को समझना आसान होती है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में क्वेश्चन बैंक तैयार होगा।