फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab Regiment Center Unit Headquarters Kota recruitment

युवाओं के लिए सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन से होगी भर्ती

Thu, 30 Aug 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 30 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Punjab Regiment Center Unit Headquarters Kota recruitment
फाइल फोटो

पंजाब रेजिमेंट सेंटर इकाई मुख्यालय कोटा में सैनिक विधवाओं, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के पुत्रों/आश्रितों और भाइयों के लिए रामगढ़ कैंट (झारखंड) में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


खिलाड़ी, सैनिक क्लर्क, सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक ट्रेडमैन श्रेणी के युवा तीन से छह अक्तूबर तक भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। उपनिदेशक, सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघबीर सिंह ने बताया कि सैनिक लिपिक के लिए भर्ती 4 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


इसमें किसी भी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के पंजाब रेजिमेंट से संबंधित सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रित भाग ले सकते हैं। छह अक्तूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी राजस्थान, से संबंध रखने वाले सिख (मजहबी, रामदासिया, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को छोड़कर), डोगरा और अन्य भारतीय जातियों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।


 

Punjab Regiment Center Unit Headquarters Kota recruitment

इसी दिन सैनिक ट्रेडमैन श्रेणी में किसी भी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चे/आश्रित भाग ले सकते हैं। स्पोर्ट्स मैन के लिए तीन से 6 अक्तूबर तक भर्ती होगी।

इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी राजस्थान से संबंध रखने वाले सिख (मजहबी, रामदासिया, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को छोड़कर), डोगरा और अन्य जातियों के अभ्यर्थी सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चे/आश्रित भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर या देश के किसी राज्य केंद्रीय शासित प्रदेश में खेला होना चाहिए। स्पोर्ट्स मैन के प्रमाण पत्र की वैधता केवल दो वर्ष तक मान्य होगी। प्रमाणपत्र जिला खेल प्राधिकृत और जिला शिक्षा प्राधिकृत से प्रमाणीकृत होना अनिवार्य है।

दसवीं, जमा दो के प्रमाण पत्र के साथ आवास, चरित्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड, 15 पासपोर्ट फोटो सहित अन्य दस्तावेज और उनकी छायाप्रति साथ लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed