{"_id":"60d75c2d8070b376536cceca","slug":"public-service-commission-himachal-acf-main-examination-will-be-held-from-july-19-to-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसेवा आयोग: 19 से 23 जुलाई तक होगी एसीएफ की मुख्य परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लोकसेवा आयोग: 19 से 23 जुलाई तक होगी एसीएफ की मुख्य परीक्षा
Sat, 26 Jun 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:26 PM IST
सार
लोकसेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी, शाम के सत्र में दो से पांच बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य लोकसेवा आयोग वन विभाग में सहायक वन अरण्यपाल के पद भरने के लिए 19 से 23 जुलाई तक मुख्य परीक्षा लेगा। शनिवार को आयोग ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग कार्यालय में सुबह और शाम के सत्र में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी, शाम के सत्र में दो से पांच बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 20 जुलाई को सुबह नौ से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
वैकल्पिक परीक्षाएं 21, 22 और 23 जुलाई को हाेंगी। आयोग के सचिव ने बताया कि ई एडमिट कार्ड जल्द आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई मेल के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन