{"_id":"607ad684ed20f6655c77dcad","slug":"private-company-will-fill-100-positions-youth-have-employment-opportunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: निजी कंपनी भरेगी 100 पद, युवाओं के पास रोजगार का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऊना: निजी कंपनी भरेगी 100 पद, युवाओं के पास रोजगार का मौका
Sat, 17 Apr 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कोरोना काल में नौरी गंवा चुके बेरोजगार युवा फिर से रोजगार पा सकते हैं। इसके लिए मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमिटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाइल बद्दी के लिए अप्रेंटिस के 100 पद भरेगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है
विज्ञापन
। अभ्यर्थी को 7000 रुपये प्रतिमाह के अलावा एक हजार रुपये उपस्थिति के लिए और एक हजार रुपये प्रधानमंत्री कौशल विकास भत्ता दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा 20 अप्रैल तक जिला रोजगार कार्यालय ऊना में जमा करवाएं या कार्यालय की ई-मेल आईडी पर भेजें। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इच्छुक युवा अपने आवेदन जिला कार्यालय में जमा करवा दें। उसके बाद कंपनी के साथ युवाओं का साक्षात्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन