{"_id":"5cac8740bdec2213f7550026","slug":"prison-warder-recruitment-written-exam-from-21-april-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में इस दिन होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा
Tue, 09 Apr 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महिला और पुरुष जेल वार्डरों के पदों के लिए 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल विभाग ने लिखित परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में होगी। इनमें लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों की परीक्षा कुल्लू और किन्नौर के उम्मीदवारों की परीक्षा शिमला में होगी।
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र कारागार विभाग की वेबसाइट admis.hp.nic.in/hpprisons से 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवधि के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा बंद हो जाएगी। एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को मिल जाएगी।