मिल रही है 27 हजार छात्रवृत्ति, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों के बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए मिलने वाली प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति को आवेदन शुरू हो गए हैं। कोई भी प्रोफेशनल कोर्स कर रहे पूर्व सैनिकों के बच्चे इस योजना में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी है।
योजना में प्रोफेशनल कोर्स करने वाली पूर्व सैनिक की बेटी को 27 हजार और बेटे को 24 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति मिलती है। जितने साल का कोर्स होता है, उतने साल पूर्व सैनिकों के बच्चों को यह छात्रवृत्ति राशि मिलती है। इसके लिए हर साल आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार किए गए आवेदन को ही रिन्यू करवाना होता है।
फेल होने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति बंद
कोर्स के दौरान संबंधित विषय में फेल होने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी जाती है। अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो वह इस छात्रवृत्ति के योग्य नहीं होगा। इसके अलावा छात्र के 60 फीसदी से अधिक नंबर होना अनिवार्य है। सैनिक कल्याण विभाग ने यह छात्रवृत्ति करीब 150 विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों के लिए शुरू की है।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पूर्व सैनिकों के बच्चे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के बाद इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फेल होने वाले छात्रों के लिए यह छात्रवृत्ति बंद कर दी जाएगी।