फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Ram Nath Kovind will Attend convocation ceremony in HPU Shimla

राष्ट्रपति कोविंद के हाथों सम्मानित होंगे एचपीयू के मेधावी, 30 को दीक्षांत समारोह

Sat, 06 Oct 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will Attend convocation ceremony in HPU Shimla

एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मेडल और डिग्रियां मिलेंगीं। तीस अक्तूबर को विवि का दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में सुबह दस से ग्यारह बजे तक मौजूद रहकर विवि के मेधावियों को गोल्ड मेडल पहनाएंगे और पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव केके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। तीस अक्तूबर के इस दीक्षांत समारोह में किस सत्र के मेधावियों को मेडल और डिग्री प्रदान की जानी है। इस पर शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र  2015-16 में 113 गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र रहेंगे। वहीं मेडल विजेता और पीएचडी डिग्री लेने वालों की संख्या 282 तक रहेगी। दूसरे सत्र 2016-17 के सत्र में कुल 298 मेधावियों में 123 गोल्ड मेडल विजेता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभागार की क्षमता को देखते हुए भी संभव नहीं लगता कि दोनों सत्र के मेधावियों को दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री प्रदान करने के लिए बुलाया जा सके। शनिवार को होने वाली बैठक में यही तय होगा कि यह दीक्षांत समारोह कौन से सत्र का होगा, इसमें कितने छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्री प्रदान की जानी है।


विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में कितने छात्रों को सम्मानित किया जाना है। इस पर फैसला शनिवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed