{"_id":"5bc44adbbdec22696633508f","slug":"president-ram-nath-kovind-in-rpmckangra-at-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2012 बैच के एमबीबीबएस डॉक्टरों को नवाजेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
साल 2012 बैच के एमबीबीबएस डॉक्टरों को नवाजेंगे राष्ट्रपति
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के दीक्षांत समारोह में 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। टांडा मेडिकल कॉलेज के सरदार शोभा सिंह सभागार में 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह होगा। कॉलेज प्रबंधन ने 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टर जो इसी साल ही पास आउट हुए हैं, उन्हें राष्ट्रपति डिग्री देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति की उपस्थिति में होने वाले दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले प्रतिभागी किस ड्रेस कोड में होंगे, अभी तक नहीं किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में 2012 बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। दिक्षांत समारोह में डिग्री लेने वालों के ड्रेस कोड पर हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के जो निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन