फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president ram nath kovind in convocation Tanda medical college kangra himachal pradesh

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान लेने को उत्साहित हैं गोल्ड मेडलिस्ट

Mon, 29 Oct 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 29 Oct 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind in convocation Tanda medical college kangra himachal pradesh

टीएमसी का दीक्षांत समारोह आज होगा। इसमें एमबीबीएस सहित एमडी को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सिर्फ गोल्ड मेडल वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। गोल्ड मेडल लेने वालों की सूची में आठ विद्यार्थी हैं, जो 11 गोल्ड मेडल लेंगे। दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस 2012 बैच के 80 और एमडी बैच 2014 के 30 डॉक्टरों को डिग्रियां देना प्रस्तावित था।

विज्ञापन


समारोह की रिहर्सल रविवार को टीएमसी के सरदार शोभा सिंह सभागार में हुई, जिसमें एमबीबीएस के 58 और एमडी के 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे। टीएमसी के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के 22 और एमडी के 12 मेधावी नहीं आएंगे।
विज्ञापन


टीएमसी के दीक्षांत समारोह में आठ डॉक्टरों को दिए जाने हैं गोल्ड
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथ सात बेटियां और एक बेटा गोल्ड मेडल लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आठ डॉक्टरों को 11 गोल्ड मेडल से पुरस्कृत करेंगे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान लेने के लिए ये डॉक्टर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ राष्ट्रपति 2012 बैच और स्नात्तकोत्तर बैच 2014 के डॉक्टरों को भी पुरस्कृत करेंगे। समारोह में पंजाब के बटाला जोबन प्रीत सिंह दयोल को तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे, जबकि बिलासपुर के घुमारवीं की शिखा शर्मा को एक साथ दो गोल्ड मेडल मिलेंगे। इसके अलावा छह डॉक्टरों को एक-एक गोल्ड मेडल मिलेगा।

विवि में राष्ट्रपति से सम्मान लेंगी सराह की अवंतिका 
प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से धर्मशाला के सराह की बेटी अवंतिका कौंडल सम्मान लेगी। अवंतिका 2013-15 के बैच में एम-टेक में टॉपर थी, साथ ही उसने इस दौरान गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। मौजूदा समय में अवंतिका स्वीडन में पीएचडी कर रही हैं।

अवंतिका के पिता विजय कौंडल ने बताया कि बेटी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल से हासिल की। उसके बाद उसने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बी-टेक और एम-टेक की पढ़ाई की। अवंतिका के पिता विजय कौंडल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता सुनीता राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बतौर मैटर्न सेवाएं दे रही हैं।

president ram nath kovind in convocation Tanda medical college kangra himachal pradesh

1. जोबन प्रीत सिंह दयोल  
एमबीबीएस ऑल प्रोफेशनल, एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल और एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियॉट्रिक्स टॉपर हैं। वर्तमान में जोबन दिल्ली के एसजेएच मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे हैं। 

अंकिता चौधरी 
2. ऊना की अंकिता चौधरी पेडियॉट्रिक्स विषय की टॉपर हैं। वह पीजी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। प्रारंभिक पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल और आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला से हुई है। 

आकांक्षा नड्डा
3. बिलासपुर जिले के गेहड़वी की आकांक्षा नड्डा एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियॉट्रिक्स की टॉपर हैं। वर्तमान में वह नागरिक अस्पताल नेरवा में बतौर बाल रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रही है। 

4. बिलासपुर जिले के ठंडोडा (घुमारवीं) गांव में जन्मी शिखा शर्मा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ से एक साथ दो गोल्ड मेडल लेगी। इसी वर्ष पांच अक्तूबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बपयाड़ में सेवाएं देना शुरू की हैं। 

अंकिता ढडवाल
5. ऊना जिले के भद्रकाली की रहने वाली अंकिता ढडवाल को भी राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। वर्तमान में अंकिता बीएसएफ में जीडीएमओ पद पर सेवाएं दे रही है। अंकिता की प्रारंभिक पढ़ाई पंजाब में हुई है। 

सैवी धौरटा
6. शिमला के कोटगढ़ की सैवी धौरटा एमबीबीएस (फाइनल वर्ष) गायनी एंड आब्सटेट्रिक्स टॉपर हैं। शिमला जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समाटला में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने मार्च 2018 में स्वास्थ्य विभाग ज्वाइन किया है।  

प्रीति शर्मा 
7. ऊना जिले के दौलतपुर चौक की प्रीति शर्मा मेडिसिन विषय की टॉपर हैं। वर्तमान में पीजी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। प्रीति की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कपूरथला पंजाब में हुई है। समारोह में प्रीति माता-पिता के साथ आई हैं।   

रूप्रिश्मा कौर
8. पटियाला की रूप्रिश्मा कौर सर्जरी विषय की टॉपर हैं। वर्तमान में आईजीएमसी शिमला से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। रूप्रिश्मा कौर की प्रारंभिक पढ़ाई पटियाला में ही हुई है। पिता रविंद्र सिंह एसडीओ, माता पलबिंद्र कौर स्कूल में प्रवक्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed