इस माह में होंगी प्राक शास्त्री, रत्न प्रभाकर परीक्षाएं
प्रदेश विश्वविद्यालय अप्रैल में प्राक शास्त्री रत्न प्रभाकर और ज्योतिषाचार्य की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करेगा। विवि ने इनकी डेटशीट जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
प्राक शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष, दर्शनाचार्य, वेदाचार्य, साहित्याचार्य, व्याकरणाचार्य, और ज्योतिषाचार्य प्रथम और द्वितीय वर्ष के साथ रत्न और प्रभाकर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 19 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
यूजी परीक्षाओं को प्रदेश में 141 परीक्षा केंद्र
डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई है। जिसे छात्र वेबसाइट www.hpuniv.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल से शुरू हो रही यूजी की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीए एलएलबी आनर्स, बीटीए (एफवाईआईसीटीए) बीएससी ऑनर्स
माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नालॉजी की दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय कर लिए हैं। प्रदेश भर में इन परीक्षाओं के लिए 141 परीक्षा केंद्र तय कर किए गए हैं।