{"_id":"5cd6877fbdec2207254c853e","slug":"practical-books-at-low-prices-to-students-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को सस्ते दामों पर मिलेंगीं अब प्रेक्टिकल पुस्तकें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विद्यार्थियों को सस्ते दामों पर मिलेंगीं अब प्रेक्टिकल पुस्तकें
Sat, 11 May 2019 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 May 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब निजी प्रकाशकों की मंहगे दामों में बिकने वाली प्रेक्टिकल पुस्तक नहीं खरीदनी होगी। बोर्ड 9वीं से जमा दो तक की विभिन्न विषयों की थ्यूरी सहित प्रेक्टिकल पुस्तकों का स्वयं मुद्रण करेगा। इन पर बोर्ड का लोगो भी लगाया जाएगा। ताकि, पुस्तकों की पहचान आसानी से हो सके।
विज्ञापन
बोर्ड 9वीं की कंप्यूटर साइंस की पुस्तकें एवं प्रायोगिक पुस्तिका, दसवीं की विज्ञान की प्रायोगिक पुस्तिका, कंप्यूटर साइंस की पुस्तक और प्रायोगिक पुस्तिका, जमा एक और जमा दो की फीजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन की पुस्तकें और प्रायोगिक पुस्तकों का प्रकाशन कर रहा है। शिक्षा बोर्ड ने पहली से दसवीं कक्षा की पाठ्य पुस्तकें पुस्तक वितरण केंद्रों में पहुंचा दी हैं। जमा एक और दो कक्षाओं की प्रेक्टिकल पुस्तिकाओं का मुद्रण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह पहला मौका है जब जमा एक और जमा दो की प्रेक्टिकल पुस्तिकाओं का मुद्रण करवाया जाएगा। इससे पूर्व दसवीं तक की ही पुस्तकें बोर्ड मुद्रित करवाता था। ऐसे में जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को बाजार में निजी प्रकाशकों की मंहगी प्रेक्टिकल पुस्तकें खरीदनी पड़ती थीं। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमारी सोनी ने बताया कि जमा एक और जमा दो के पांच विषयों की पुस्तकें और प्रेक्टिकल पुस्तकें मुद्रित की जा रही हैं। यह पुस्तकें शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन