{"_id":"5d41add88ebc3e6ca2660c43","slug":"prabodh-saxena-given-additional-charge-of-finance-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबोध सक्सेना को वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रबोध सक्सेना को वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार
Wed, 31 Jul 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा सौंपा है। प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना को टीसीपी, शहरी विकास विभाग के साथ अब वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एसीएस वित्त अनिल खाची केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। उनकी केंद्र में निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव पद पर तैनाती हुई है।
विज्ञापन
सचिव लोकायुक्त एवं कमिश्नर विभागीय जांच मधुबाला शर्मा को युवा सेवाएं एवं खेल का अतिरिक्त कार्यभार, प्रधान सचिव लोनिवि, परिवहन, आईटी जगदीश चंद्र को मत्स्य पालन और टीसीपी निदेशक सीपाल रासू को एमडी नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक बीसी बडालिया और युवा सेवाएं एवं खेल सचिव दिनेश मल्होत्रा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इनके सेवानिवृत होने पर सचिवालय में आईएएस अधिकारियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इनमें दोनों आईएएस अधिकारियों के सरकार में किए गए विकास कार्यों के सहयोग की सराहना की गई।
विज्ञापन