फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   posts of horticulture extension officer will be filled in Himachal, apply this way

हिमाचल में भरे जाएंगे उद्यान प्रसार अधिकारी के पद, ऐसे करें आवेदन

Sat, 05 Oct 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
posts of  horticulture extension officer will be filled in Himachal, apply this way
प्रतीकात्मक तस्वीर

बागवानी विभाग में उद्यान प्रसार अधिकारी के 32 पदों पर बैच वाइज भर्ती होने जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इस पद के लिए बीएससी (हॉर्टिक्लचर) शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही आवदेनकर्ता की आयु 18-45 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिसूचित किए गए 32 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए आठ पद, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए एक पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक पद, उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों के लिए तीन पद, अनुसूचित जाति के लिए तीन पद, आईआरडीपी (एससी) के लिए एक पद, भूतपूर्व सैनिकों (एससी) के लिए एक पद, दिव्यांग (एससी) के लिए एक पद, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों (एससी) के लिए एक पद, ओबीसी के लिए पांच पद, ओबीसी आईआरडीपी के लिए दो पद, भूतपूर्व सैनिकों (ओबीसी) के लिए दो पद, दिव्यांग (एससी) के लिए एक पद,  आईआरडीपी (एसटी) के लिए एक पद तथा भूतपूर्व सैनिकों (एसटी) के लिए एक पद आरक्षित है। अनीता गौतम ने कहा कि नौकरी के इच्छुक पात्र उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2019 से पहले ऊना, अंब तथा हरोली के रोजगार कार्यालयों में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके नाम बागवानी विभाग को भेजे जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed