डाक विभाग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, हिमाचल का जीत से आगाज
डाक विभाग की 34वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज मेजबान हिमाचल ने जीत के साथ किया है। ग्रुप ए में पुरुष वर्ग की टीम ने कर्नाटक को 3-1 से हराया। इसके अलावा महिला वर्ग के ग्रुप ए के मुकाबले में टीम ने कर्नाटक को 3-0 से हराया।महिला के ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 3-2, पुरुष टीम प्रतिस्पर्धा के ग्रुप बी में तेलंगाना ने उत्तर
प्रदेश को 3-0, ग्रुप बी के ही एक अन्य मुकाबले में राजस्थान ने महाराष्ट्र को 3-1, ग्रुप सी में गुजरात ने हरियाणा को 3-1, ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को 3-0, ग्रुप डी में तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और टीटी के कोच भवानी मुखर्जी ने किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर सुषमा वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री ने बताया कि मेजबान हिमाचल प्रदेश सहित देश भर की कुल सोलह टीमों के 143 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें हिमाचल के अलकेश सैणी सहित तेलंगाना के जीरमेश कुमार, पंजाब की रजनी गुप्ता और गुजरात के प्रसूना पारेख शामिल हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा से सानिल सिकरी और नैनासुरी, पश्चिम बंगाल सेसयानी बोस, प्रीतम बोस और संगीता महदानी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।