{"_id":"5da9e2398ebc3e93b24e4d1c","slug":"police-recruitment-interview-process-for-shimla-district-will-start-from-19-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: शिमला जिले के लिए इस दिन से शुरू होगी साक्षात्कार की प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुलिस भर्ती: शिमला जिले के लिए इस दिन से शुरू होगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
Fri, 18 Oct 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल पुलिस विभाग के सौजन्य से जिला शिमला के लिए तय किए 125 जवानों और कुछ बैकलॉग के पदों को भरने के लिए शनिवार से पुलिस लाइन भराड़ी में साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस विभाग के डीआईजी आसिफ जलाल साक्षात्कार बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
इन्हीं की देखरेख में यह साक्षात्कार प्रक्रिया चलेगी। 19 से 25 अक्तूबर तक भराड़ी पुलिस लाइन में यह प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए पुलिस विभाग और जिला पुलिस ने पूरे इंतजाम कर लिए है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सुबह दस बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले दिन 40 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
जिला शिमला के लिए रखे गए कुल 125 पदों में 85 पुरुष कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल और 15 चालकों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके अलावा बैक लॉग के पदों के लिए भी साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी है।