फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police half marathon will be organized in shimla on 30 june

नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए शिमला में दौड़ेंगे धावक

Sat, 29 Jun 2019 07:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Police half marathon will be organized in shimla on 30 june
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस पर रविवार को प्रदेश पुलिस हॉफ मैराथन करवाएगी। तीन वर्गों में शिमला में होने वाली 21.5 किमी की हॉफ मैराथन के विजेता को 25 हजार, पहले रनरअप को 15 हजार, दूसरे को 11 और चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहने वाले धावक को क्रमश: 51 सौ और 31 सौ रुपये इनाम मिलेगा।

विज्ञापन


10 किमी की मिनी मैराथन में विजेता को 11 हजार, पहले रनर अप को 7500, दूसरे को 5100, चौथे नंबर के विजेता को 31 सौ और पांचवें तथा छठे स्थान पर रहने वाले को 2100 और 1100 रुपये मिलेंगे। ड्रीम रन में हजार रुपये के तीस पुरस्कार दिए जाएंगे। दिव्यांग श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 5 हजार और बाकी सभी प्रतिभागियों को एक हजार रुपये इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


सभी श्रेणियों में 75 साल से अधिक के प्रत्येक प्रतिभागी को ड्रीम रन के लिए 2100 रुपये, मिनी मैराथन के लिए 3100 रुपये तथा हॉफ  मैराथन के लिए 5100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण फीस 50 रुपये प्रति आवेदक है। कार्यक्रम को प्रदेश पुलिस, एयरटेल और अमर उजाला मिलकर करवा रहे हैं। मैराथन के लिए ..यही है संकल्प हमारा, नशा मुक्त हिमाचल प्यारा नारा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता और एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश पुलिस चौथी बार दूरसंचार कंपनी के साथ मिलकर मैराथन करवाने जा रही है। मैराथन को डीजीपी सीताराम मरडी हरी झंडी दिखाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एक हेल्पलाइन नंबर, एक एप, स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed