फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police constable recruitment second phase from 18 june

इस दिन से शुरू होगा पुलिस कांस्टेबलों के 1063 पदों की भर्ती का दूसरा चरण

Mon, 17 Jun 2019 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
police constable recruitment second phase from 18 june
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 1063 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। युवाओं के आवेदनों की छंटनी के बाद जिलों में 18 जून से 22 जुलाई के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

विज्ञापन


इस बार कांस्टेबल भर्ती में पहली बार ऑनलाइन तरीके से सॉफ्टवेयर की मदद से शारीरिक माप व अंक दर्ज किए जाएंगे। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी। इसके लिए सभी अफसरों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्रा ने बताया कि 720 पुरुष, 213 महिला कांस्टेबल के अलावा 130 चालक कांस्टेबल समेत कुल 1063 पदों के लिए 83 हजार से ज्यादा युवाओं ने पहली बार ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदनों के लिए पूर्व से ज्यादा समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल स्पीति एवं कुल्लू का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है। सभी जिलों में होने वाली भर्ती के लिए गठित कमेटी की अध्यक्षता संबंधित रेंज के आईजी या डीआईजी करेंगे। इस दौरान एसपी एवं एडिशनल एसपी कमेटी के सदस्य होंगे। 

किन्नौर में 18, कांगड़ा में 20, शिमला में 22 से भर्ती 

किन्नौर जिले में 18 जून को आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। कांगड़ा में 20 जून से 7 जुलाई, मंडी में 20 से 29 जून, शिमला में 22 से 28 जून, सोलन में सोलन और पुलिस जिला बद्दी के आवेदकों की परीक्षा 2 से 6 जुलाई के बीच, सिरमौर में 8 से 12 जुलाई, चंबा में 10 से 15 जुलाई, ऊना में 17 से 22 जुलाई, बिलासपुर में 3 से 6 जुलाई और हमीरपुर में 16 से 19 जुलाई के बीच परीक्षा होगी। सभी जिलों में पूरी भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed