{"_id":"5b4365e04f1c1b77468b57d6","slug":"players-of-himachal-will-participate-in-international-friendship-karate-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":" जापान में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये 22 खिलाड़ी, कराटे चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जापान में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये 22 खिलाड़ी, कराटे चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 24 प्रतिभागी जापान में होने वाली इंटरनेशनल फ्रेंडशिप कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 21 और 22 जुलाई को जापान में यह प्रतियोगिता होगी। शिगोकान गोजूरियो कराटे इंडिया संस्था की ओर से 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें 16 प्रतियोगी रुट्स कंट्री स्कूल बाघी से हैं। चार प्रतियोगी पांवटा साहिब और 2 प्रतियोगी शिमला मेन डोजो से हैं। ये सभी प्रतियोगी काता और कुमिते में भाग लेंगे। संस्था ने खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर बाघी में सात और आठ जुलाई को लगाया गया।
विज्ञापन
अभ्यास सत्र में संस्था के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी सैनसाई पीएस पंवार और सैनसाई दिनेश ठाकुर ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। यह टीम 18 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगी।
विज्ञापन
बाघी स्कूल अध्यक्ष सुनील रौहटा और स्कूल की प्रिंसिपल कृति रौहटा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम में सैनसाई पीएस पंवार, अनिल जिस्टा, सुभाष चंद, ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, आरव रौहटा अर्पित, सुजल
चौहान, श्रेया रौहटा, निहारिका बिश्ट, नितिश कुमार, लिजा रौगटा, अवंतिका राज, चेतन बेदी, शिवम राठौर, पार्थ गुप्ता, निशांत पंवार पारस माक्टा, अतुल वर्मा, प्रद्युमन कैथला, आदित्य वर्मा, राखी शर्मा, दिग्विजय सिंह चंदेल, शौर्य और राघव शामिल हैं।