फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   player of himachal will participate in netball after included in brics games

ब्रिक्स खेलों में शामिल नेटबाल में सूबे की खिलाड़ी भी लेंगी भाग

Sat, 26 May 2018 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर) Updated Sat, 26 May 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
player of himachal will participate in netball after included in brics games

दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में होने वाली ब्रिक्स खेलों में नेटबाल खेल को भी शामिल किया गया है। 17 से 22 जुलाई तक होने वाली इन खेलों में देश की नेटबाल टीम में 16 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।

विज्ञापन


युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय ने इस संबंध में अखिल भारतीय नेटबाल फेडरेशन को लिखित रूप में अवगत करवा दिया है। नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरिओम कौशिक ने बताया कि देश की अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता में केवल महिला टीम की 16 खिलाड़ी भाग लेंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया से पहले एक बैठक होगी। उसके बाद भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रदेशों के अध्यक्षों और महासचिवों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से भी भारतीय टीम में खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। प्रदेश में नेटबाल के बेहतर खिलाड़ी हैं।


युवा सेवाएं खेल मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी सचिव एसपीएस तोमर ने बताया कि नेटबॉल खेल में अंडर-19 वर्ग में 16 महिला खिलाड़ी, इंडोर वॉलीबाल अंडर-21 में महिला और पुरुष वर्ग की टीम और फुटबाल अंडर-18 वर्ग में 18 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed