फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Physical fitness test in chamba from 10 july for police recruitment

पुलिस भर्ती: चंबा में इस दिन से शरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Tue, 09 Jul 2019 11:58 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Physical fitness test in chamba from 10 july for police recruitment

एक हजार से ज्यादा महिला व पुरुष सिपाही और चालक के पद के लिए चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अब तक 26 हजार 289 आवेदक उत्तीर्ण हो चुके हैं। परीक्षा के लिए करीब साठ हजार से ज्यादा पात्र आवेदक फिजिकल परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन


दस जुलाई से चंबा जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। सोमवार को सिरमौर जिले में परीक्षा शुरू हो गई है। आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्रा ने बताया कि अब तक छह जिलों में परीक्षा पूरी हो चुकी है, जिसमें 21 हजार 229 पुरुष, 4814 महिला और 246 ने चालक सिपाही पद के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें बिलासपुर में 2081 पुरुष व 379 महिला , कांगड़ा में 9621 पुरुष व 1836 महिला, किन्नौर में 155 पुरुष व 52 महिला, मंडी में 5847 पुरुष व 1477 महिला, शिमला में 1939 पुरुष व 659 महिला और सोलन में 1586 पुरुष व 411 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालीफाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चालक पद के लिए बिलासपुर में 29, कांगड़ा में 96, मंडी में 79, शिमला में 22 और सोलन में 20 ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। मिश्रा ने कहा कि परीक्षा में पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है जिसकी बदौलत आवेदक को फीस जमा करने की पूरी जानकारी रकम व तिथि के साथ मिल सकती है।


अगर ट्रांजेक्शन की जानकारी आवेदक के पास नहीं है तो उसका आवेदन अस्वीकार्य माना जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायता के लिए परीक्षा केंद्र पर स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन व साफ्टवेयर डवेलपर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed