{"_id":"5c66c284bdec22736436b0ac","slug":"physical-fitness-test-for-the-146-posts-in-himachal-from-february-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 146 पदों के लिए 20 फरवरी से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में 146 पदों के लिए 20 फरवरी से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
Fri, 15 Feb 2019 07:43 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल विभाग में पुरुष और महिला वार्डर के 146 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। रेंज और जिलावार होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में पात्र आवेदकों को रोल नंबर पर सेंटर की जानकारी प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी जेल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार धर्मशाला पुलिस मैदान में धर्मशाला रेंज के ऊना के अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। कांगड़ा के आवेदकों की परीक्षा 21 से 26 फरवरी और चंबा के आवेदकों की परीक्षा 27 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
इसी तरह तीसरी आईआरबी पंडोह में मंडी रेंज के बिलासपुर के आवेदकों की परीक्षा 5 मार्च को होगी जबकि हमीरपुर की 6 मार्च, मंडी 7 से 10, कुल्लू और लाहौल स्पीति के लिए 11 मार्च और पुलिस लाइन भराड़ी में शिमला रेंज के सोलन जिला की 14 मार्च, शिमला की 15 और 16, किन्नौर की 16 और सिरमौर की 17 और 18 को परीक्षा होगी।
विज्ञापन