{"_id":"5cfe3fa3bdec22074858099c","slug":"physical-efficiency-test-will-be-held-from-11-june-for-forest-guard-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक भर्ती के लिए इस दिन से होगी शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वन रक्षक भर्ती के लिए इस दिन से होगी शारीरिक परीक्षा
Mon, 10 Jun 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jun 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग सर्कल हमीरपुर के तहत वन रक्षक के पद भरने के लिए शारीरिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। यह 22 जून तक चलेगी। हमीरपुर सर्कल के तहत वन रक्षक के 11 पद भरे जाने हैं। शारीरिक परीक्षा हमीरपुर के बडू मैदान में होगी।
विज्ञापन
वन विभाग ने 9130 उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए हैं। वन रक्षक की भर्ती पहले मार्च में थी। आचार संहिता के चलते इसे स्थगित किया गया था। अब आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
वन विभाग सर्कल हमीरपुर के तहत उपमंडल ऊना, देहरा और हमीरपुर में वन रक्षक के 11 पद भरने के लिए शारीरिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इसमें अनारक्षित 6, भूतपूर्व सैनिक के बच्चों के लिए 2, होमगार्ड के लिए 1, स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए दो और आईआरडीपी के लिए दो पद हैं।
विज्ञापन
22 जून को शारीरिक परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 जून को लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए विभाग शेड्यूल जारी करेगा। हमीरपुर के बडू में स्थित मैदान में सुबह 7:30 बजे शारीरिक परीक्षा शुरू हो जाएगी।
उधर, वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल जोशी ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और फोटो सहित मैदान में पहुंचना होगा। 22 जून तक शारीरिक परीक्षा होगी।