{"_id":"5cf22dedbdec22072c332df3","slug":"phd-student-amanpreet-gets-brussels-belgium-young-water-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी छात्रा अमनप्रीत को मिली बेल्जियम यंग वाटर फेलोशिप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी छात्रा अमनप्रीत को मिली बेल्जियम यंग वाटर फेलोशिप
Sat, 01 Jun 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूलिनी विवि की पीएचडी छात्रा अमनप्रीत कौर विरक को ब्रुसेल्स (बेल्जियम) आधारित यंग वाटर फेलोशिप के लिए चुना गया है। देश से अमनप्रीत इकलौती छात्रा हैं, जिन्हें इस फेलोशिप के लिए चुना गया है। अमनप्रीत को अब बेल्जियम, स्वीडन और स्विट्जरलैंड जाने का मौका मिलेगा। 40 दिन की अवधि के लिए इन देशों में एक स्टार्ट-अप प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्हें प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट चलाने के लिए 5000 यूरो का अनुदान भी मिलेगा। अमनप्रीत के पिता पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में कर्मचारी हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। 2013 में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। दुनिया भर से इस फेलोशिप के लिए 375 शोधकर्ताओं ने आवेदन किया। इनमें से सिर्फ 10 का चयन हुआ है।
विज्ञापन