एचपीयू ने पीएचडी में प्रवेश को मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने पीजी सेंटर के विभिन्न विभागों में पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों में शिक्षकों की संख्या के आधार पर भरी जाने वाली पीएचडी की सीटों के लिए जारी इस शेड्यूल के मुताबिक 29 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।
फेलोशिप होल्डर को सीधे प्रवेश दे दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी जो पात्रता शर्तें पूरी करते हों, उन्हें प्रवेश परीक्षा देनी होगी। सभी प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक और पूर्व में पास की परीक्षाओं के आधार पर ही पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने बताया कि पीएचडी के लिए अर्थशास्त्र विभाग में सर्वाधिक बीस सीटें भरी जानी हैं।
इसके साथ ही योग स्टडीज में बारह, केमिस्ट्री और इतिहास विभाग में 11-11, बायो टेकभनोलॉजी में दस सीटें भरी जानी हैं। प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा इस बार पीएचडी में यूजीसी के प्रवेश को बने रेगुलेशन 2016 की शर्तों को भी अपनाया गया है। प्रवेश में
रजिस्ट्रेशन के लिए पांच हजार की फीस अदा करनी होगी। फेलोशिप होल्डर को सीधे प्रवेश मिलेगा। इसके बाद बचने वाली सीटों के लिए आवश्यक शर्तें पूरी करने वाले पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। उसके प्राप्तांक के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा आवेदन को ये होंगी पात्रता शर्तें
एमफिल, एलएलएम डिग्री पास उम्मीदवार जिनके मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक हों, वे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। नेट/जीएटीई परीक्षा व इसके समकक्ष यूजीसी की परीक्षा पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों के लिए विस्तृत नियम और शर्तें विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है।
किस विभाग में कितनी भरी जानी है पीएचडी की सीटें
विभाग/विषय उपलब्ध सीटें विभाग/विषय सीटें
केमिस्ट्री 11 राजनीति विज्ञान 05
मैथेमेटिक्स गणित 05 अर्थशास्त्र 20
फिजिक्स 08 लोक प्रशासन 08
बायो साइंस 05 म्यूजिक 08
बायो टैकभनोलॉजी 10 विजुअल आर्ट 05
कंप्यूटर साइंस 08 योग स्टडीज 12
इंग्लिश 03 विधि 08
इतिहास 11 शिक्षा 05
एमटीए 09 भूगोल 04
दीन दयाल उपाध्याय पीठ 02