फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PhD admission process begins, 66 seats to be filled in 22 departments

पीएचडी में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 22 विभागों में भरी जाएंगी 66 सीटें

Sat, 19 Sep 2020 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
PhD admission process begins, 66 seats to be filled in 22 departments
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभागों में पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस संदर्भ में जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 विभागों में पीएचडी की 600 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, कॉलेजों के शिक्षक भी सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन


सीधे प्रवेश से इतनी सीटें भरी जाएंगी
प्रवेश की अधिसूचना के मुताबिक अलग-अलग विभागों में सीटें निर्धारित हैं। इनमें गणित विभाग में पीएचडी की 1 सीट, फिजिक्स विभाग में 7, विजुअल आर्ट्स विभाग में 2, पत्रकारिता विभाग मेें 1, भूगोल विभाग में 3, समास शास्त्र विभाग में 2,  लॉ विभाग मेें 1, विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग मेें 1, एमटीए विभाग में 1, एचपीयूबीएस में 7 और अंतर विषयक विभाग ग्रामीण विकास में 6 सीटें रखी हैं।
विज्ञापन


 बायोसाइंसेस विभाग बॉटनी में 1, केमिस्ट्री विभाग में 2, कंप्यूटर साइंस विभाग में 6, बायोटेक्नालॉजी विभाग में 5, अंग्रेजी विभाग में 1, हिंदी विभाग में 2, संस्कृत विभाग में 1, राजनीतिक विज्ञान विभाग में 3, कॉमर्स विभाग में 9, लोक प्रशासन विभाग में 3, परफॉर्मिंग आर्ट्स संगीत विभाग में 1 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed