फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pharmacy college Nagrota suffers due to official apathy

फार्मेसी कॉलेज शुरू होने पर संशय, नहीं मिली एनओसी

Sun, 07 Aug 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy college Nagrota suffers due to official apathy

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के लिए स्वीकृत फार्मेसी कॉलेज में इस सत्र से कक्षाएं शुरू होने पर संशय पैदा हो गया है। फार्मेसी कॉलेज को अभी तक फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से एनओसी नहीं मिल पाई है। वहीं दाखिले की प्रक्रिया खत्म होने को महज एक हफ्ता शेष बचा है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने गत वर्ष अहम फैसला सुनाते हुए देशभर के तकनीकी महाविद्यालयों को 15 अगस्त से पूर्व एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए थे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को पूरा समय मिल सके। ऐसे में 15 अगस्त को कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन नगरोटा बगवां में फार्मेसी कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां अधर में लटकी हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने गत माह 26 जुलाई को स्पॉट इंस्पेक्शन कर फार्मेसी कालेज में आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया था। लेकिन फार्मेसी कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने पर अंतिम मुहर अभी तक नहीं लग पाई है। प्रदेश सरकार ने नगरोटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बगवां में 60 सीटें भरने को स्वीकृति प्रदान की हुई है। साथ ही प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर और प्रोफेसर समेत विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को भरने की मंजूरी भी मिल चुकी है। वर्तमान में राजकीय फार्मेसी कॉलेज प्रदेश में एलोपैथी में फार्मेसी करवाने वाला सरकारी क्षेत्र में एक ही कॉलेज है। अब बस पीसीआई की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।


फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 26 जुलाई को नगरोटा बगवां के फार्मेसी कॉलेज का दौरा किया है। कक्षाएं शुरू करने के लिए एनओसी का इंतजार किया जा रहा है। पीसीआई से हरी झंडी मिलते ही फार्मेसी के दाखिले होंगे। -सुरेश्वर गोयल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विभाग, सुंदरनगर, हिप्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed