{"_id":"5f6ca17e8ebc3e3a685e4bd3","slug":"pgdca-exam-schedule-changed-application-for-vacant-hm-seats-till-10-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीडीसीए परीक्षा का शेड्यूल बदला, एचएम की खाली सीटों के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजीडीसीए परीक्षा का शेड्यूल बदला, एचएम की खाली सीटों के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन
Thu, 24 Sep 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
एचपीयू ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है। कोर्स के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर और पहले सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दोबारा अधिसूचित किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 16 से 29 अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं के लिए डिग्री कॉलेज ज्वालाजी कांगड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि ने पीजी डिप्लोमा इन आंबेडकर स्टडीज, दीन दयाल उपाध्याय थोट की परीक्षा की तिथि भी जारी की है। परीक्षाएं तीन अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
वहीं, लंबे अंतराल के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में बैचलर इन होटल मैनेजमेंट कोर्स की खाली रही सीटों को भरने के लिए ओपन आवेदन आमंत्रित किए गए है। निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने बताया कि इस कोर्स के लिए पूर्व में मांगे गए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में 50 फीसदी सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन
कोर्स की 40 में से खाली रही सीटों को भरने के लिए अब दस अक्तूबर तक ओपन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जमा दो में 50 फीसदी अंक होने पर आवेदन के लिए पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए जमा दो में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन विवि के वेब पोर्टल से किया जा सकेगा। इसका लिंक www.hpuniv.ac.in. पर दिया गया है।