{"_id":"5ddf77208ebc3e54df139945","slug":"pgdca-course-from-indira-gandhi-national-open-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू से पहली बार पीजीडीसीए का कोर्स अब घर बैठे कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू से पहली बार पीजीडीसीए का कोर्स अब घर बैठे कर सकेंगे विद्यार्थी
Thu, 28 Nov 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से विद्यार्थी अब पीजीडीसीए का कोर्स भी कर सकेंगे। इसकी अधिसूचना इग्नू ने वेबसाइट पर डाल दी है। इससे पहले कंप्यूटर से संबंधित एमसीए और बीसीए के कोर्स ही इग्नू से करवाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्ट गेजुएशन कंप्यूटर कोर्स को पहली बार इग्नू ने शुरू किया है। बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट से संबंधित कोर्स अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में होगा। इससे पहले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की फीस लगती थी।
विज्ञापन
जनवरी 2020 के प्रवेश सत्र में विभिन्न कोर्सों एमए, बीए, एमसीए, बीसीए, बीकॉम और अन्य कई ऐसे कोर्स हैं जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर सभी कोर्स की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। तल्याना इग्नू सेंटर के समन्वयक राकेश कुमार ने पीजीडीसीए कोर्स के पहली बार इग्नू में शामिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इग्नू ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में बिल्कुल मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया है।
इसके लिए संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र होना अनिर्वाय है। सत्र 2019 की 2 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी अपने साथ आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लाएं।