बेहतर शिक्षा के सपनों को सच कर रहा है सोलन कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा हब के रूप में विकसित हो रहे सोलन में सोलन कॉलेज का अपना ही स्थान है। कला संकाय के लिए प्रसिद्ध सोलन कॉलेज 4 बीघा ग्रीन एरिया में स्थित है। इसकी स्थापना 19 अगस्त 1959 को हुई। पहले कॉलेज डीसी ऑफिस के समीप एक निजी बिल्डिंग में रहा।
इसमें 150 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। उस समय कला संकाय ही था। कुछ वर्षों बाद साइंस और कामर्स शुरू हुआ। 1964 में कॉलेज को 28 बीघा जमीन मिली, जिसमें बहुमंजिला इमारत बनी।
दाखिले की तारीख
प्रदेश विवि द्वारा कालेजों में दाखिले की तारीख 21 जून र्निधारित की गई है। जो 25 जून तक रहेगी। इसके बाद 26 और 27 जून को कॉलेज की ओर से मेरिट लिस्ट की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01792-229223
पर संपर्क कर सकते हैं।
कालेज में वर्ष 2015-16 में दाखिला लेने वालो की कुल संख्या 2703 है। जिसमें से छात्राओं की संख्या 1337 और छात्रों की संख्या 1366 है। कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 67 विद्यार्थी बाहरी राज्यों से हैं।
कॉलेज में दी जा रही हैं ये सुविधाएं
1- साइंस संकाय के विद्यार्थियों के लिए केमिस्ट्री और फिजिक्स की आधुनिक प्रयोगशाला। भूगोल की बेहतर प्रयोगशाला भी मौजूद है। इसके अलावा कंप्यूटर लैब काफी बड़ा है। क रीब 100 यहां स्थापित किए हैं। इसके अलावा बेहतर इंटरनेट सुविधा का भी यहां खास ख्याल रखा जा रहा है।
2- लाइब्रेरी और रीडिंग रूम के अलावा इो म्यूजिक रूम भी कालेज की शोभा बढ़ाते हैं। यहां संकाय संबंधित किताबों के अलावा अन्य सामान्य और करंट अफेयर की पुस्तकें भी विद्यार्थियों के लिए मौजूद रहती हैं। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिलता है।
3- बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्स कॉलेज में मौजूद हैं। इसमें न केवल बास्केट और वॉलीबाल बल्कि एथलेटिक्स की प्रेक्टिस भी की जाती है। विद्यार्थी अकसर कॉलेज पढ़ाई खत्म होने के बाद यहां खेलकूद का शौक पूरा करते हैं, जबकि आडिटोरियम का कार्य अभी अटका पड़ा है।
04-बेहतर सुविधाओं से लैस तीन हॉस्टल, छात्रा हास्टल में 60, छात्रा हास्टल (ट्राइबल)में 90, छात्र हॉस्टल में 30 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता और बेहतर वातवरण। मैस और खेलकूद के अलावा रिक्रिएशन की सुविधा भी इन हॉस्टल में मौजूद है।
किस विषय में कितनी सीटें
(रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स मेजर)
विषय कुल सीटें
राजनीति शास्त्र 120
इतिहास 120
इंग्लिश 120
अर्थशास्त्र 120
भूगोल समाज शास्त्र 120
लोक प्रशासन 60
संस्कृत 30
हिंदी 120
फिजिक्स 120
केमिस्ट्री 120
मैथेमेटिक्स 120
कामर्स 120
बीबीए 60
बीसीए 60
पीजीडीसीए 40
मास कम्यूनिकेशन 60
संस्कृत 30
म्यूजिक- वोकल/इंस्ट्रूमेंटल 30
फिजिकल एजूकेशन 60
कालेज से पास आउट हुए प्रसिद्ध छात्र
01- सांसद वीरेंद्र कश्यप
02- ले जनरल प्रदीप खन्ना
03- सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज लोकेश्वर पांटा
04- चीफ कमीश्नर कस्टम डीएस नेगी
05- संसद सचिव चमन
06- चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी भगवान सहाय
कालेज की प्राचार्या द्वारिका धरेला का कहना है कि उच्च शिक्षा के लिए सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर और प्रदेश के विभिन्न जगहो से हर साल हजारों की संख्या में विद्यार्थी डिग्री कॉलेज आते हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारना और निखारना कॉलेज का प्रयास रहता है। न केवल शैक्षणिक बल्कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी स्टूडेंट्स को तराशा जाता है।