HP TET: शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने टैट की फीस जमा करवाने के लिए गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा दी है। अब उन्हें फीस जमा करवाने के लंबे-चौड़े प्रोसेस से निजात मिल गई है।
बोर्ड से टैट को आवेदन करने के लिए चालान डाउनलोड करके बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इससे पहले अभ्यर्थियों को पेश आ रही समस्या को ‘अमर उजाला’ ने आठ अगस्त के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था।
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से करें पेमेंट
इस पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने जिन अभ्यर्थियों का स्टेट कोआपरेटिव बैंक में खाता है, उन्हें गेट-वे से ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सहूलियत दी है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का खाता बैंक में नहीं हैं, वे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से प्रदेश के किसी भी लोक मित्र केंद्र, स्टेट कोआपरेटिव बैंक में एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जेबीटी टैट सहित टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, शास्त्री और भाषा अध्यापक की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 20 अगस्त तक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अब टैट के लिए आवेदन करने को ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा भी दी गई है।