{"_id":"5b5197db4f1c1b4c748b6135","slug":"pat-it-trades-counselling-may-be-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट, आईटी ट्रेड की बढ़ सकती है काउंसलिंग तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पैट, आईटी ट्रेड की बढ़ सकती है काउंसलिंग तिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर की आईटीआई में पैट (पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) और आईटी ट्रेड की काउंसलिंग की तिथि बढ़ सकती है। तीन दिन से शिमला स्थित डाटा केंद्र में खराबी के चलते हजारों अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की लापरवाही के कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड और निदेशालय के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से डाटा केंद्र ठीक न होने से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। अभ्यर्थी साइबर कैफे में चक्कर काट रहे हैं। इस कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड और निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश के आइटीआई में तीसरे राउंड की (17 जुलाई से 22 जुलाई तक) काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है और न ही दूसरे राउंड की काउंसलिंग से खाली रही सीटों की सूची जारी हो पाई है।
विज्ञापन
अभिभावक कमलेश कुमारी, विजयलक्ष्मी, संतोष कुमारी, आशा देवी, ज्ञानों देवी, रतनी देवी, किरण वाला, रतन चंद, सुशील कुमार, अशोक कुमार, जोगिंद्र सिंह, सरिता देवी, सुनीता, संगीता देवी का कहना है कि तीन दिन से न तो लिंक हो रहा है और न ही मोबाइल पर मैसेज आ रहा है।
विज्ञापन
इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि पैट और आईटी की काउंसलिंग की तिथि बढ़ाई जाए। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि डाटा केंद्र में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। अगर समस्या हल नहीं हुई तो काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई जा सकती है।