फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat pradhan and villagers shout slogans outside DSP office, this is the reason

पंचायत प्रधान और ग्रामीणों ने डीएसपी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, ये है वजह

Tue, 18 Feb 2020 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Panchayat pradhan and villagers shout slogans outside DSP office, this is the reason
सांकेतिक तस्वीर

घुमारवीं थाने के तहत रोहिण गांव के प्रधान ने ग्रामीणों केे साथ उपमंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं उपमंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि पुलिस थाना घुमारवीं की ओर से मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तथा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमेश चंद निवासी रोहिण प्रधान ग्राम पंचायत रोहिण ने अपने गांव के जगन्नाथ पुत्र रोड़ा राम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया था। इसमें रमेश चंद ने कहा कि दिनांक 13 फरवरी 2020 को वह पंचायत सचिव के साथ जब जगरनाथ के घर सर्वेक्षण के लिए गए थे तो जगन्नाथ ने इनके साथ गालीगलौज किया तथा इसके ऊपर दराट से वार किया जिससे उसके सिर और बाजू में चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


रमेश चंद अपने 60, 70 पंचायत वासियों के साथ उपमंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में आए तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लेटलतीफी के चलते आरोपी घर से भाग गया तथा पुलिस ने मुकदमा धारा 324 आईपीसी में दर्ज किया जबकि धारा 307 आईपीसी बनती थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ धारा 307 आईपीसी  में कार्रवाई करने की मांग की है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है तथा उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed