फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   out of syllabus question paper in Improvement exam, 150 candidates left paper

इंप्रूवमेंट परीक्षा में थमाया आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नपत्र, पेपर छोड़ बाहर आए 150 परीक्षार्थी

Tue, 15 Oct 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
out of syllabus question paper in Improvement exam, 150 candidates left paper
- फोटो : अमर उजाला

ग्रेजूएशन की इंप्रूवमेंट की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नपत्र थमा दिया गया। मामला मंडी कॉलेज का है। परीक्षार्थियों ने ये आरोप लगाए हैं। प्रश्नपत्र देख करीब 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और विवि से फिर परीक्षा करवाने की मांग की है। विवि ने 1990 से 2012 के बीच में ग्रेजूएशन कर चुके परीक्षार्थियों को अंग्रेजी विषय में इंप्रूवमेंट के लिए गोल्डन चांस दिया था। परीक्षा देने आए जितेंद्र कुमार, संतोष कुमारी और मनोहर लाल ने बताया परीक्षा को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई थी उसमें 2012-13 के सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा करवाने की बात कही गई थी। लेकिन परीक्षा रूसा में करवा दी गई। सिलेबस भी 2014-15 का डाला गया।

विज्ञापन

 

परीक्षार्थियों का कहना है कि जो उन्होंने पढ़ा ही नहीं उसकी परीक्षा कैसे दे सकते हैं। इन्होंने मौके पर मौजूद परीक्षा अधीक्षक को सारी बात से अवगत करवाया। परीक्षार्थियों ने मंडी कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति और सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग की है। गोल्डन चांस की परीक्षा को लेकर प्रदेश में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ये शिमला, धर्मशाला और मंडी शामिल थे। बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी हर जगह परेशान हुए हैं लेकिन परीक्षा का बहिष्कार सिर्फ मंडी में ही हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed