फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Operation Theater Assistant post remained vacant after recruitment drive

इस भर्ती में नहीं पहुंचे अभ्यर्थी, खाली रह गए सभी पद

Tue, 24 Jul 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Operation Theater Assistant post remained vacant after recruitment drive

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में एक बार फिर सभी अभ्यर्थी बाहर हो गए। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में पोस्ट कोड-566 में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पद भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इन दो पदों के लिए प्रदेश भर से 56 आवेदन आए। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद आयोग ने 33 अधूरे पाए गए आवेदनों को रद्द कर दिया। इन अभ्यर्थियों ने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद 21 ऐसे आवेदनों को रद्द किया गया, जिन्होंने किसी अन्य आरक्षित पदों के लिए आवेदन कर दिया था। शेष बचे दो अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया, लेकिन दोनों आवेदनकर्ता अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते यह दोनों पद खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों के अभाव में ओटीए के दोनों पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed