{"_id":"5d1474968ebc3e3c6e1fc913","slug":"open-admission-round-for-hotel-management-in-nagrota-college-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट में दाखिले को इस दिन होगा ओपन राउंड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
होटल मैनेजमेंट में दाखिले को इस दिन होगा ओपन राउंड
Thu, 27 Jun 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/नगरोटा बगवां/पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/नगरोटा बगवां/पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होटल मैनेजमेंट कोर्स वर्ष 2019-20 के दाखिले के लिए ओपन राउंड तकनीकी विश्वविद्यालय में तीन जुलाई को होगा। संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य दिनेश तिवारी और एचपीटीयू समन्वयक सुनीत कुमार ने बताया कि तीन वर्षीय डिग्री बीएससी होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी में संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें फूड प्रोसेसिंग, बेकरी, फूड और बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस और हाउस कीपिंग प्रमुख विषय होंगे। डिग्री कोर्स करने के बाद देश और विदेश के नामी होटलों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के इस ऑफ कैंपस में बीएससी होटल मैनेजमेंट के अलावा एमबीए भी चलाया जा रहा है। इसकी ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 11 जुलाई है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.himtu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
बीटेक फूड एडं टेक्नोलॉजी की बढ़ाई सीटें
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में युवाओं के बीटेक फूड एडं टेक्नोलॉजी में बढ़ते रुझान को देखते हुए इसकी सीटें बढ़ा दी गई हैं। बीटेक फूड एंड टेक्नोलाजी की 35 से 25 सीटें बढ़ाकर 60 कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में बंद होगा होटल मैनेजमेंट
कृषि विवि पालमपुर में साल 2012 से संचालित किए जा रहे होटल मैनेजमेंट के कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। विवि में होटल मैनेजमेंट की कुल निर्धारित 25 सीटें नहीं भर पाती हैं। हर साल आधे से कम सीटें खाली रहने के बाद विवि प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस विषय के संचालन के लिए विवि को 25 से 30 अध्यापकों की आवश्यकता रहती है।
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में बढ़ी हैं 100 सीटें
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खनियारा (धर्मशाला) में इस शैक्षणिक सत्र से पांच पाठ्यक्रमों में 100 सीटें बढ़ गई हैं। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खनियारा में फूड प्रोडक्शन, एफएडंबी सर्विसेज, हाउस कीपिंग, फ्रंट ऑफिस और बेकरी में डिप्लोमा करवाया जा रहा है। साल 2012 से संचालित किए जा रहे संस्थान में सभी पाठ्यक्रमों में 30 सीटें निर्धारित की गई थीं। वहीं शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए इन सभी पाठ्यक्रमों में सीटों में बढ़ोतरी कर 30 की बजाय 50 कर दिया गया है।