पांच बार काउंसलिंग की, सीटें 1349, आवेदन आए सिर्फ 30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) कोर्स के लिए प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को प्रशिक्षु ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि डीएलएड के लिए शिक्षा बोर्ड की पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद भी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के हाथ खाली हैं।
प्रदेश भर के 28 प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की खाली पड़ी 1349 सीटों के लिए बोर्ड ने पांचवें चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की, लेकिन इसके लिए प्रदेश भर से मात्र 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इन सभी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित एक से 28 शिक्षण संस्थानों में सीटें आवंटित कर दी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के लिए लिखित परीक्षा ली थी। परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों के लिए चार चरणों की बोर्ड पहले ही काउंसलिंग कर चुका था।
डीएलएड के लिए प्राइवेट संस्थानों को नहीं मिल रहे प्रशिक्षु
वहीं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों की कमी के कारण उन्हें नंबरों में छूट भी दी गई, लेकिन फिर भी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के लिए इस बार भी अभ्यर्थी नहीं मिल पाए हैं। पांचवें चरण की काउंसलिंग को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 25 मई से एक जून तक का समय दिया था।
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव शुभकर्ण सिंह ने बताया कि पांचवें चरण की काउंसलिंग के लिए सभी 30 अभ्यर्थियों को शिक्षण संस्थानों का आवंटन कर दिया है। बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके संबंधित शिक्षण संस्थानों में सात जून से पहले एडमिशन से सकते हैं।