{"_id":"5c518151bdec222720373442","slug":"only-65-reached-for-interview-of-900-security-guard-posts-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू के लिए बुलाए 900 युवा, 65 पहुंचे, इतनों को मिला रोजगार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंटरव्यू के लिए बुलाए 900 युवा, 65 पहुंचे, इतनों को मिला रोजगार
Wed, 30 Jan 2019 04:20 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 30 Jan 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू के लिए 900 युवाओं को बुलाने के बावजूद महज 65 युवाओं ने ही इसमें भाग लिया। 800 से अधिक युवाओं का इंटरव्यू में नहीं पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के पद भरने के लिए बुधवार को जी फोर एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी ने साक्षात्कार लिए। कार्यालय में साक्षात्कार के लिए 65 युवा पहुंचे। इसमें 52 युवाओं को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विभाग ने साक्षात्कार के लिए 900 युवाओं को आमंत्रित किया था, लेकिन केवल 65 युवा ही पहुंचे। चयनित युवाओं को पहले कंपनी 15 दिन का प्रशिक्षण देगी। इसके बाद युवाओं को प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों परवाणू, बद्दी, नालागढ़ आदि में भेजा जाएगा। चयनित युवाओं को 7000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। पीएफ और बोनस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए कंपनी से ऑपरेशन ऑफिसर सुदर्शन पहुंचे थे। इन्होंने युवाओं का इंटरव्यू लिया। ऑपरेशन ऑफिसर सुदर्शन ने कहा कि साक्षात्कार का आयोजन अन्य जिलों में भी किया जा रहा है। वहीं, जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर योगराज धीमान ने कहा कि कंपनी ने 52 युवाओं को सेलेक्ट किया हैं। साक्षात्कार में हमीरपुर के ही युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन