फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only 317 Candidate in Interview for 1237 Post in Nahan Job Fair.

इंतजार करती रहीं कंपनियां, 1237 पदों को पहुंचे सिर्फ 315 युवा

Wed, 30 Nov 2016 02:56 PM IST
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 30 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Only 317 Candidate in Interview for 1237 Post in Nahan Job Fair.

हिमाचल के नाहन के चौगान मैदान में बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर आयोजित रोजगार मेला मजाक बनकर रह गया। मेले में बेरोजगारों की भीड़ तक नहीं जुट पाई। मेले में विभिन्न कंपनियों में कुल 1237 सीटें भरी जानी थीं। लेकिन साक्षात्कार के लिए महज 315 युवा पहुंचे।

विज्ञापन


कई कंपनियों को पढ़े लिखे बेरोजगार नहीं मिल पाए तो कई कंपनियां हेल्पर्स पद देने तक ही सीमित रहीं। बताया जा रहा है कि यह मेला प्रचार प्रसार के अभाव में फीका रहा। कहा जा रहा है कि मेले का सही तरीके से प्रशासन प्रचार-प्रसार करता तो बेरोजगारों की निसंदेह काफी भीड़ जुटती।
विज्ञापन


मेले में कालाअंब, पांवटा साहिब, नालागढ़ और बद्दी से पहुंचे कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार विभाग को अपनी रिक्वायरमेंट भेजी थी। लेकिन इसके अनुसार खाली पद नहीं भरे जा सके। ऐसे में विभिन्न कंपनियों के स्टाल दिनभर खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई जगह हेल्पर्स के पद तो भरे गए लेकिन बड़ी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों के लिए कंपनियां तरसती रहीं। चौगान मैदान में 24 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए। मेले में हेल्पर्स से लेकर बी फार्मा, एम फार्मा, ऑपरेटर्स, बीएससी केमिस्ट्री, एमएससी, आईटीआई होल्डर आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों के 1237 पद भरे जाने थे, लेकिन यह आंकड़ा 200 भी नहीं पहुंच पाया।

भरे जाने थे ये पद, मात्र 183 को मिला रोजगार

Only 317 Candidate in Interview for 1237 Post in Nahan Job Fair.

यहां पहुंचीं कंपनियों में लायड इंडस्ट्री में 40, मैनकाइंड में 110, ब्लू स्टार में 100, विप्रो में अकुशल कामगारों के 40, जेएचएस लैब में 40, एवलान कास्मेटिक्स में 4, शिवम काटस्पिन में 50, वर्धमान में 40, एआर इंडस्ट्री में 14, खाडूजी में 20, हिम टैक्नोफोर्स में 49, लिबर्टी में 26 व पायनियर में 70 के अलावा नितिन लाइफ साइंस, लैबोरेट फार्मा आदि कंपनियों में हेल्परों, ऑपरेटर व अन्य विभिन्न कैटेगरी के सैकड़ों पदों को भरा जाना था लेकिन बेरोजगार काफी कम पहुंचे।

नहीं पहुंचा प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी
रोजगार मेले में प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। सिर्फ श्रम व रोजगार विभाग के अधिकारियों के अलावा संबंधित विभाग के कर्मचारी ही मेले में उपस्थित रहे। नालागढ़ व बद्दी के अलावा सिरमौर के इंडस्ट्रियल इलाकों से पहुंचीं कंपनियों ने भी माना कि रोजगार मेले में जरूरत के अनुसार बेरोजगार नहीं पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि मेले को लेकर प्रचार प्रसार की भारी कमी दिखी। आवश्यकता के अनुसार कंपनियों की मांग पूरी न होने से अधिकारियों को निराश होना पड़ा।

मात्र 183 को मिला रोजगार

Only 317 Candidate in Interview for 1237 Post in Nahan Job Fair.

उधर, कार्यवाहक जिला रोजगार अधिकारी बलवंत सिंह वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में 183 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। मेले में कुल 315 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया था।

बीफार्मा, स्नातक विज्ञान संकाय व एमएससी आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक कंपनी को नहीं मिल पाए। उन्होंने बताया कि मेले में भाग न ले पाने वाले युवा रोजगार कार्यालय में रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed