{"_id":"58a1f3e84f1c1b5d36d84c05","slug":"only-134-applications-received-for-942-dled-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड कोर्स में सीटें 942, आवेदन मिले सिर्फ 134","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड कोर्स में सीटें 942, आवेदन मिले सिर्फ 134
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी डाइट में सीटें नहीं भर पाई हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त 942 पदों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। जानकारी के अनुसार बोर्ड को 134 ही आवेदन दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसके आधार पर द्वितीय चरण में 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों की अनारक्षित, आरक्षित, सब कैटागिरी की सीटों को प्राप्त आवेदनों का आवंटन अभ्यर्थियों के सरकारी डाइट की वरीयता के एक से 12 विकल्पों एवं उनके डीएलएड सीईटी-2016 में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर संस्थान का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, चंबा और ऊना में जिन कैटागरी और सब कैटागरी में सीटें अभ्यर्थियों के न होने के कारण खाली रह गई थीं। उनका आवंटन कर दिया गया है। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके 18 फरवरी तक आवंटित किए संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन