फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online registration for army recruitment rally kullu

सेना भर्ती के लिए इस तरह करें ऑनलाइन पंजीकरण तभी ले सकेंगे भाग

Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
online registration for army recruitment rally kullu

भारतीय थल सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक व स्टोरकीपर तकनीकी वर्ग की खुली भर्ती के लिए जिला कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के युवक एक नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह खुली भर्ती 17 से 19 नवंबर तक की जाएगी।

विज्ञापन


केवल ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले युवा ही इस खुली भर्ती में भाग ले सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों के लिए आवेदक की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


यानी एक अक्तूबर 1996 और एक अप्रैल 2000 के बीच जन्मे युवक इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उम्मीदवार 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए। अगर वह बारहवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखता है तो दसवीं की प्रतिशतता की शर्त लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होनी चाहिए योग्यता

online registration for army recruitment rally kullu

उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर, वजन 48 किलोग्राम और सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए। गोरखा उम्मीदवारों के लिए लंबाई में पांच सेंटीमीटर और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए एक सेंटीमीटर की छूट रहेगी। सैनिक लिपिक और स्टोरकीपर तकनीकी वर्ग के लिए आवेदक की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एक अक्तूबर 1994 और एक अप्रैल 2000 के बीच जन्मे इन पदों के लिए पात्र होंगे। आवेदक 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होना चाहिए। उसकी लंबाई कम से कम 162 सेंटीमीटर, वजन 48 किलोग्राम और सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए।

कर्नल सोमराज गुलिया ने जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के पात्र युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मंडी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-222287 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed