फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online Application for RUSA First Semester Exam.

यूजी परीक्षाएं: पहले सेमेस्टर के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Online Application for RUSA First Semester Exam.
रूसा के तहत पहले समेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। - फोटो : demo pic

रूसा के तहत पहले समेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ‌एचपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में लागू रूसा सीबीसीएस सिस्टम के तहत यूजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के आनलाइन परीक्षा फार्म भरने को विवि ने तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन


21 अक्तूबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए वीरवार से वेबसाइट को रूसा यूजी के प्रथम सेमेस्टर-2016-17 के आनलाइन फार्म भरने के लिए खोल दिया गया है। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपने अपने फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी डिग्री कोर्स के रेगुलर कॉलेज छात्र /इक्डोल और प्राइवेट स्टूडेंट के रूप में कोर्स करने वाली छात्राओं को आनलाइन इन परीक्षा फार्म भरने होंगे। रूसा यूजी सीबीसीएस की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए यह फार्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर भरने होंगे फॉर्म

Online Application for RUSA First Semester Exam.

विश्वविद्यालय की रूसा छात्रों के लिए अलग से बनाई गई वेबसाइट www.hpunivhp.gov.in को आनलाइन परीक्षा फार्म भरने को तैयार कर 15 सितंबर को खोल दिया गया है। इसके बाद छात्र अपने लॉगइन से साइट पर जाकर फार्म भर सकते है।

30 सितंबर तक छात्रों को हर हाल में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रेगुलर, इक्डोल और प्राइवेट सभी छात्रों के लिए यही फार्म भरने की अंतिम तिथि रहेगी। इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के तय दरों के मुताबिक लेट फीस विवि वसूल करेगा।

इन कोर्स और कक्षाओं के छात्र भर सकेंगे फार्म

Online Application for RUSA First Semester Exam.

विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी संस्थानों में चल रहे बीए/बीएससी /बीकॉम /शास्त्री /बीएससी ऑनर्स बायोटेकभनोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी  /बीबीए/बीटीए /बीसीए/ बीपीई, बीए- एलएलबी (आनर्स), प्रथम के सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं को यह आनलाइन फार्म भरे जाने हैं।

संस्थान निदेशक/प्रधानाचार्य को छात्रों से लेनी होगी हार्ड कॉपी
विवि ने इन कोर्स को चला रहे सभी निजी और सरकारी संस्थानों या कॉलेज के निदेशक व प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि आनलाइन परीक्षा फार्म (ई-एग्जामिनेशन फार्म ) भरने वाले छात्रों से भरे फार्म की हार्ड कॉपी छात्र की साइन की लेनी होगी।

इसे संस्थान को विवि को भेजना होगा। इसमें प्राचार्य निदेशक से सत्यापित भी करवाना होगा। वहीं संस्थान निदेशक/प्राचार्य को छात्र की परीक्षा के लिए रूसा नियमों के तहत पात्रता शर्त पूरी करने की पड़ताल कर रही फार्म सत्यापित कर विवि को भेजने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed