शेड्यूल तय, इंजीनियरिंग-फार्मेसी के लिए ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग-फार्मेसी के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इंजीनियरिंग और फार्मेसी समेत सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
काउंसलिंग के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग में भाग लेने से पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया छह जून से शुरू कर दी गई है।
तकनीकी विवि के अधीन चल रहे महाविद्यालयों में हर साल काउंसलिंग के आधार पर बीटेक, एमटेक, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए समेत अन्य विभागों में दाखिले मिलते हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी सीटें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा और 50 फीसदी सीटें हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो उसे दस जमा दो और स्नातक कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
यह रहेगा ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल
बी-फार्मेसी डायरेक्ट एंट्री के लिए 25 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसी तरह बी-फार्मेसी आयुर्वेद के लिए 25 जून, बी-फार्मेसी लेटरल एंट्री के लिए 21 जून, बीटेक डायरेक्ट एंट्री के लिए 25 जून, बीटेक लेटरल
एंट्री, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए डायरेक्ट एंट्री, एमसीए लेटरल एंट्री और बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए 11 जुलाई, जबकि बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए 25 जून तक आवेदन करना होगा।
तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन प्रदेश तकनीकी विवि इस साल सभी पाठयक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त अंक की मेरिट के आधार पर देगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।