{"_id":"5b1692604f1c1bf86e8b6640","slug":"online-application-for-admission-in-bed-course-in-hpu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड में प्रवेश को इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड में प्रवेश को इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश को 31 मई को हुई कमेटी की बैठक में तैयार किए शेड्यूल को कुलपति से मंजूरी मिल चुकी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आठ जून को एचपीयू अपने एडमिशन पोर्टल admissions.hpushimla.in को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए खोल देगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने माना कि बीएड प्रवेश को 31 मई को हुई कमेटी की बैठक में तैयार किए शेड्यूल को कुलपति से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक आठ से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। 15 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी, 26 जुलाई को परिणाम घोषित होगा। 31 जुलाई को प्रवेश परीक्षा शाखा पहली मेरिट सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
शेड्यूल फाइनल हो जाने के बावजूद अभी तक विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों की सूची और कुल बीएड सीटें कितनी हाेंगी, इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। चूंकि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए विवि ने फिलहाल बीएड प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल तय नहीं किया है।