फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online admission to district headquarter colleges in himachal

प्रदेश के इन कॉलेजों में ऑनलाइन होगी एडमिशन

Fri, 17 Jun 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
online admission to district headquarter colleges in himachal
Student

जिला मुख्यालयों स्थित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर प्रवेश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था करने को कहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार कई कॉलेजों में एक साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की व्यवस्था की गई है। 21 जून से प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। 21 से 25 जून तक कॉलेजों में फॉर्म जमा होंगे। 26 और 27 जून को मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को कॉलेजों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह रहेगा एडमिशन का पूरा शेडयूल

online admission to district headquarter colleges in himachal
Student

शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का टाइम टेबल अनिवार्य तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। कॉलेजों में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (15 सप्ताह) तक लगेंगी। 15 अक्तूबर से 14 नवंबर (30 दिन) तक प्रैक्टिकल और परीक्षाएं होंगी। 

15 नवंबर से 23 नवंबर (9 दिन) तक मूल्यांकन होगा। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 24 नवंबर से 31 दिसंबर (38 दिन), 11 फरवरी 2017 से 28 फरवरी (18 दिन) और एक मार्च से 14 अप्रैल (45 दिन) कुल 101 दिनों तक चलेंगी। 15 अप्रैल 2017 से 20 मई (36 दिन) तक प्रैक्टिकल और परीक्षाएं होंगी। 21 मई से 31 र्मई तक तक मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed