फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online admission in ICDEOL HPU Shimla

अब घर बैठे लीजिये ICDEOL में एडमिशन

Sat, 14 Apr 2018 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 14 Apr 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
online admission in ICDEOL HPU Shimla

अब इक्डोल के छात्र-छात्राएं भी घर बैठे अपने पसंदीदा कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। इस सुविधा से हजारों युवाओं को राहत मिलेगी। जी हां, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) भी नए शैक्षणिक सत्र में यूजी और पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करेगा। 

विज्ञापन


इस सुविधा के शुरू होने से इक्डोल के करीब तीस कोर्स में प्रवेश लेने वाले 13,000 से अधिक विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। पहले चरण में इक्डोल का प्रोस्पेक्टस और फॉर्म आनलाइन उपलब्ध होगा। छात्रों को रेगुलर छात्रों की तरह से अलग लॉगइन मिलेगा। इसी के माध्यम से छात्र प्रवेश फार्म भरेंगे और फीस भी जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन


इस सुविधा के मिलने पर इक्डोल की प्रवेश प्रक्रिया में हार्ड कॉपी भरने और जमा करवाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही छात्रों को प्रवेश फार्म की गलतियों के साथ परीक्षा फार्म, रोलनंबर और परीक्षा परिणाम तक अपने लागइन पर मिल जाएगा। छात्र को हर तरह की आवश्यक जानकारी आनलाइन उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में स्टडी मैटीरियल मिलेगा ऑनलाइन
इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद ने माना कि नए सत्र में इक्डोल के सभी यूजी पीजी के करीब 30 डिग्री डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इसे विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है।


दूसरे चरण में इक्डोल के छात्रों को स्टडी मैटीरियल ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाना है, जिससे छात्रों को समय पढ़ने की सामग्री मिल सकेगी। शुरुआत में सामग्री को पहले की तरह से डाक से भी भेजने की व्यवस्था भी साथ चलाई जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए 14 सदस्यीय कमेटी बनी है। सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जून अंत से पहले तैयारी पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed