{"_id":"5e3acbfe8ebc3ee59555f5e4","slug":"one-rupee-per-paper-will-increase-in-10th-class-paper-evaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा के पेपर मूल्यांकन की राशि में होगी वृद्धि, 25 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दसवीं कक्षा के पेपर मूल्यांकन की राशि में होगी वृद्धि, 25 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक
Wed, 05 Feb 2020 07:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पेपर मूल्यांकन में एक रुपये प्रति पेपर वृद्धि होगी। परीक्षा केंद्रों में 25 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश टीजीटी आर्ट्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सोनी से धर्मशाला में मिला और परीक्षा केंद्र तथा शिक्षकों की समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
सुरेश कौशल ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में टीजीटी आर्ट्स संघ नकल रोकने में शिक्षा बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। इसके लिए टीजीटी आर्ट्स वर्ग अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पेपर मूल्यांकन के पहले प्रति पेपर 7.75 रुपये मिलते थे। इसे बढ़ाकर 8.75 पैसे कर दिया गया है। इसी तरह परीक्षा केंद्रों में 40 बच्चों की बजाए 25 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पहली बार टेक्निकल पर्यवेक्षक (इनविजीलेटर) नियुक्त किया जाएगा ताकि, परीक्षा केंद्र का पूरा ब्योरा रखा जा सके। परीक्षा केंद्र समन्वयक और सहायक समन्वयक के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने बोर्ड के चेयरमैन की ओर से शिक्षकों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनने व पूरा करने पर आभार प्रकट किया है तथा संघ की बैठक जल्द बुलाने की मांग की।
विज्ञापन