फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more chance to complete the UG degree in semester system shimla

एचपीयू ने इस छात्रों को दी राहत, यूजी डिग्री पूरी करने को एक और मौका

Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
one more chance to complete the UG degree in semester system shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद ने सेमेस्टर सिस्टम के तहत यूजी डिग्री के पांच साल का समय पूरा कर चुके छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए एक और मौका देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश भर के उन हजारों छात्रों को राहत मिलेगी, जो तय पांच सालों में अपनी डिग्री की परीक्षाएं उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। सोमवार को विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में चरचा के बाद यह फैसला लिया गया, इसे ईसी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में रूसा प्रणाली को वार्षिक आधार पर करने की स्वीकृति प्रदान की गई और पाठ्यक्रम संबंधित सिफ ारिशों को भी ईसी की मंजूरी को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक परिषद ने रूसा सेमेस्टर सिस्टम के तहत घुमारवीं कॉलेज के बीबीए कोर्स के छात्र छात्राओं को पर्यावरण अध्ययन विषय में तीन और क्रेडिट देने की स्वीकृति दी गई। बैठक की कार्यवाही का संचालन परीक्षा नियंत्रक डॉ. जोगिंद्र सिंह नेगी ने किया।

रिजनल सेंटर, संबद्ध सरकारी कॉलेजों में छंटनी और मेरिट पर सीटें भरने को मंजूरी 

one more chance to complete the UG degree in semester system shimla

विवि की शैक्षणिक परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्स में खाली रही विभिन्न कोर्स की सीटों को छंटनी परीक्षा की वेटिंग से भरने, बावजूद इसके यदि सीटें खाली रहती है तो इसे मेरिट आधार पर भरने को मंजूरी प्रदान की गई है।

धर्मशाला रिजनल सेंटर में ही अकेले विधि कोर्स में 80 में से 60 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं अन्य पीजी कोर्स में भी सेंट्रलाइज्ड प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया में सीटें खाली रहने पर यह निर्णय लिया गया है। 

 विवि में स्थित एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के शोध अधिकारियों को एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम दिए जाने के मामले शैक्षणिक परिषद में लंबी चरचा हुई, मगर

इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। परिषद के सदस्य के रूप में मौजूद शिक्षक सदस्यों ने इसका विरोध किया चूंकि उनकी तैनाती बतौर शोध अधिकारी हुई है। उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम नहीं दिया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed